Skip to main content

सुबह की प्रार्थना कब और कैसे करे (आओ सीखे )


सुबह की प्रार्थना क्या है  ?

हर एक दिन का शुरुवात सुबह से शुरू होती है । सुबह की शुरुवाती अगर अच्छी हो तो हमारा पूरी दिन अच्छे से गुजर जाती है लोगों का या मानना है । सुबह की शुरुवाती को हमें करना हो तो हम क्या करे । बेशक हमें प्रार्थना करना चाहिए । क्यूंकि परमेश्वर ने कहा है जो हमें बाइबिल में मिलता है जो कुछ करो मेरे नाम से करो में तुम्हे सहायता करूँगा । अगर हम सुबह की शुरुवात परमेश्वर की नाम लेकर करे अथवा सुबह की प्रार्थना के साथ करे तो निचय हमारा दिन अच्छा रहेगा ।

आज हम सीखेंगे की हिंदी में सुबह की प्रार्थना कैसे किया जाता है । जब हम सुबह नींद से जागे और हमारा आँख खुले बिछौने पर उठ कर  कहे परमेश्वर पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से आमीन । इसके बाद घुटने टेक कर प्रभु की प्रार्थना कहे यदि बन पड़े तो संछिप्त प्रार्थना भी करें । 

सुबह  की प्रार्थना कैसे शुरू करें 

सुबह की प्रार्थना हम इस प्रकार भी कर सकते है 

मेरे स्वर्गवासी पिता, मैं तेरे पुत्र यीशु ख्रीस्त के द्वारा आपको धन्यवाद करता हूँ, की अपने इस रात में सब दुःख और जोखिम से मेरी रक्षा की है मैं बिनती करतु हूँ की आज के दिन में भी मुझे सम्भाल और सब पाप और अपराध से मेरे रक्षा कर । जिससे मेरा सब काम और सम्पूर्ण जीवन भी आप ही को प्रिय हो । आपकी पवित्र आत्मा मेरे संग हो, जिससे शैतान मुझ पर किसी भी प्रकार का अधिकार न करने पाए  आमीन ।

आपके कोई भी मुख्य विषय पर प्रार्थना करना है उनको आप इसी प्रार्थना के साथ जोड़ सकते है । जैसे कुछ नया कामों  शुरुवात करना है , किसी के साथ भेंट करना है। आगे प्रार्थना को इस प्रकार से जोड़ सकते है –

परमेश्वर पिता फिर से आपको धन्यवाद देता हूँ की आप ने अभी तक मुझे अकेला नहीं छोड़ा, जहाँ भी जाता हूँ  अपने आत्मा के द्वारा मुझे चलाया । बित्ते समय भर के जीवन में, मैं आपसे बिछड़ हुए के जैसे अपने कामों में भूल गया था फिर भी अपने मेरा साथ नहीं छोड़ा इसीलिए फिर से धन्यवाद देता हूँ । आज के इस सुन्दर दिन में, मेरी सहायता कर की मैं  जो भी कर्ज करू आपके नाम से करने पाओ क्यूंकि आपके सहायता बिना हम कुछ भी नहीं कर सकते  है । हमारे परिवार में जितने भी सदस्य है हर एक के साथ हो ले, जितने भी संकट और विपत्ति उन लोगो की बिच आने वाला है, तो उनसे सभोंको रक्षा कर जिसे हम सब आपको धन्यवाद दे सकूँ । 


Comments